हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव बारवा निवासी युवक कृष्ण की हत्या कर उसके दोस्तों ने शव को नहर में फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस अभी तक न तो शव बरामद कर पाई है और न ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है।

इस मामले में अब तक सिर्फ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बाकी पांच आरोपी फरार हैं। इसी को लेकर मृतक के परिजन और सैकड़ों लोगों ने कुरुक्षेत्र एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना 29 जनवरी की है, जब कृष्ण अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि 29 जनवरी को ही उसके दोस्तों ने उसकी हत्या कर शव को करनाल के गांव रंभा के पास नहर में फेंक दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण