Tue. Sep 1st, 2026

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ के थाना दीदारगंज क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 को थाना दीदारगंज पर वाहन चोरी, नकबजनी एवं अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण भौतिक एवं आर्थिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर जघन्य अपराध कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था। इस मामले में मु0अ0सं0 19/2026 के तहत उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 2ख(1)/3(1) में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

प्रकरण में वांछित अभियुक्त शनि गौतम फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। 25 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुशलगांब बस स्टैंड चौराहे पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में अपनी पहचान शनि गौतम पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज के रूप में बताई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे नियमानुसार न्यायालय भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *