Tue. Sep 1st, 2026

Azamgarh News: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त फूलपुर से गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी 2026 को आवेदक द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर भगा ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/26 धारा 87 बीएनएस के तहत गाड़ी संख्या यूपी 50 सीएक्स 1524 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान अभियुक्त इस्माइल पुत्र स्व० रईस अहमद, निवासी मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा), कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद Azamgarh का नाम प्रकाश में आया।

दिनांक 26 फरवरी 2026 को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इस्माइल को कस्बा फूलपुर स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे से समय लगभग 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी का कारण बताकर अभियुक्त को विधि अनुसार हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द, कांस्टेबल अरविन्द तिवारी एवं कांस्टेबल इरफान शामिल रहे। मामले में अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *