Sun. Sep 13th, 2026

azamgarh news:रन्नू यादव हत्याकांड में वांछित 50 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

azamgarh news: आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त आशीष उर्फ छोटू, पुत्र स्व. मदन राम उर्फ राम जी राउत, निवासी विक्रमगंज धनगाई, थाना विक्रमगंज, जनपद रोहतास (बिहार) है।

Join Us

यह मुठभेड़ कोदहरा चौराहे से कुछ दूरी पर तड़के करीब 4:28 बजे हुई। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से एक .315 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक हुंडई कार, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नगद बरामद किए गए।

पूर्व प्रधान रन्नू यादव हत्याकांड
गौरतलब है कि 9 फरवरी 2024 को सोनहरा गांव निवासी चंदेलाल यादव ने अपने बड़े भाई रणविजय यादव की हत्या को लेकर बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रणविजय यादव, जो कि पूर्व प्रधान थे, 8 फरवरी को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से मार्टिनगंज बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही कुछ आरोपियों ने पहले से घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड में महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, फुर्ती लाल यादव, सुरेश यादव, रामगनी यादव, छोटेलाल यादव और साजिशकर्ता शर्मिला समेत कई आरोपियों के खिलाफ धारा 302/120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इनमें से अधिकांश आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटनाक्रम की जांच के दौरान अन्य आरोपियों हरेन्द्र यादव, संजय यादव, राजेन्द्र यादव, दीपचंद्र निषाद और आशीष का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने इनमें से हरेन्द्र यादव, संजय यादव, दीपचंद्र निषाद, राजेन्द्र यादव और महिला आरोपी शर्मिला को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था।

आरोपी आशीष, जो इस हत्याकांड में शूटर के रूप में शामिल था, फरार चल रहा था और पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा उसके ऊपर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष पेश कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *