Tue. Sep 1st, 2026

आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव थाना साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹7,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, थाना देवगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ UPI के माध्यम से कुल ₹26,417 का साइबर फ्रॉड किया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद देवगांव थाना साइबर हेल्पडेस्क टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी की गई धनराशि में से ₹7,000 को होल्ड कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और घटना की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

साइबर हेल्पडेस्क टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव और रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुशवाहा, थाना देवगांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *