आजमगढ़:सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में हुए लाखों रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वादी पवन कुमार, उप-क्षेत्रीय प्रबंधक (डीआरएम), सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड, ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि आजमगढ़ सीटी शाखा के कर्मचारियों ने गरीब महिलाओं के लिए समूह ऋण योजना के तहत दी गई धनराशि की किस्तें तो वसूलीं, लेकिन कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं की। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि कुल ₹11,36,994 की हेराफेरी की गई। इसमें अबू होजैफा सहित चार कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई।
निरीक्षक रफी आलम ने बताया कि 5 फरवरी 2025 को सूचना के आधार पर टीम ने वांछित अभियुक्त अबू होजैफा पुत्र इम्तेयाज अहमद (निवासी रसूलपुरा, थाना कोतवाली, जनपद मऊ, उम्र 28 वर्ष) को शारदा तिराहे से सिधारी की ओर जाने वाली सड़क पर तमसा नदी पुल के पास से 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 577/24 धारा 34, 409, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर धारा 409 भादवि को जोड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

कोतवाली पुलिस ने इस गिरफ्तारी को महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
