Wed. Sep 16th, 2026

AzamgarhNews: चुनावी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बेटे पर मुकदमा दर्ज

शेयर जरूर कीजिए.

AzamgarhNews:आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बेटे सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाइक से निकले थे घर से, मंदिर के पास मिला शव

मृतक अजय कुमार सिंह की पत्नी सुनीता सिंह के अनुसार, उनके पति बुधवार की शाम बाइक लेकर घर से निकले थे। जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटे तो सुनीता ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे शिवा सिंह और भतीजे अंकित सिंह को अजय को ढूंढने के लिए भेजा।

परिवार के लोग देर रात तक गांव में उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान गांव के बाहर मंदिर के पास उनका शव पड़ा मिला। सिर में गोली लगने के कारण खून चारों ओर फैला था। बेटे और भतीजे ने तुरंत घर फोन कर इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी।

Join Us

पत्नी ने लगाए हत्या के आरोप

सुनीता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रामनगर के शिवम सिंह, रमन, ग्राम सलारपुर के वर्तमान प्रधान के बेटे गिरिजा राजभर, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ संजय सिंह व राजेश धूरिया पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते उनके पति की हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, डॉग स्क्वायड व एसओजी टीम ने संभाली कमान

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन, पवई थाना, फूलपुर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी फूलपुर मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसओजी, सर्विलांस टीम, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड से पूरे गांव और मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *