Sun. Sep 27th, 2026

शक्ति 5.0 के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना जहानागंज पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को थाना मेहनगर क्षेत्र की एक महिला ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को 19 अक्टूबर 2025 को अफजलपुर क्षेत्र से एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

17 फरवरी 2026 को उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 ऋषि कुमार व का0 मनोज कुमार द्वारा क्षेत्र में देखभाल व पेंडिंग विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष, को समय लगभग 11:25 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 322/25 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ में विधिक कार्यवाही की गई। जामा तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *