Sun. Sep 27th, 2026

रौनापार पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 60 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए वापस

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र के एक युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवरिया, थाना रौनापार निवासी सुखराम प्रजापति, जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, 19 सितंबर 2025 को बाजार में खरीदारी के दौरान एक अज्ञात महिला द्वारा फोन करने के बहाने अपना मोबाइल दे बैठे। महिला ने कुछ देर मोबाइल का उपयोग करने के बाद उसे वापस कर दिया।

24 सितंबर 2025 को जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो 90,000 रुपये की अनधिकृत निकासी का पता चला। इस संबंध में उनके भाई द्वारा थाना रौनापार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर साइबर टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर टीम रौनापार/आजमगढ़ ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों से संपर्क कर फ्रॉड में प्रयुक्त एसबीआई खाते में 60,000 रुपये होल्ड करा दिए। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 16 फरवरी 2026 को उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपना मोबाइल, ओटीपी, बैंक विवरण या कोई भी निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *