Sun. Sep 27th, 2026

Azamgarh news: रानी की सराय पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व नकदी के साथ दो अभियुक्त किए गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

Azamgarh news: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रानी की सराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 20 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरहां अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर एक ब्लैक एंड व्हाइट सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP54NS0218) पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन फिसलकर गिर पड़े। आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभियुक्त भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आजाद कुमार (26 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद निवासी असाउर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ तथा गोलू यादव पुत्र तेजनाथ यादव निवासी टडवा जरगर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई है। फरार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार पुत्र देवदत्त निवासी मस्तवनीया अझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में की गई है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉइड मोबाइल (ओप्पो व पोको) तथा ₹460 नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 338/336(3)/340(2)/319(2)/317(2) बीएनएस व 35 बीएनएसएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 सूरज तिवारी तथा का0 आत्मा यादव शामिल रहे। जनपद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *