Sun. Sep 27th, 2026

ऑपरेशन ‘सड़क पर सूरूर’ के तहत 45 लोगों का चालान

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ 19 फरवरी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” अभियान के अंतर्गत सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 45 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 19.02.2026 को कोतवाली क्षेत्र में सड़क अथवा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए कुल 45 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत चालान किया गया। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन एवं धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *