Sun. Sep 27th, 2026

Azamgarh News: विधिक सेवा प्राधिकरण का बहुउपयोगी प्रचार वाहन मेगा शिविर के लिए रवाना

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ 17 फरवरी। मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ श्री जय प्रकाश पाण्डेय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नितिका राजन द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त बहुउपयोगी प्रचार वाहन को आज प्रातः 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर से प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।

सचिव ने बताया कि इस वाहन का उद्देश्य जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले आमजनमानस को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन कर समाज के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान, निःशुल्क विधिक सेवा तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह वाहन 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद/मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है। मेगा शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Join Us

सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे संबंधित विभाग में प्रार्थना पत्र देकर 22 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर में उपस्थित होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *