Sun. Sep 27th, 2026

Azamgarh News: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को ₹48,955 की धनराशि सकुशल वापस कराई गई

शेयर जरूर कीजिए.

दिनांक 21.07.2025 को वादी अजय गुप्ता पुत्र मंगला प्रसाद, निवासी ठेकमा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल कर बीमा कराने के नाम पर ₹76,405 की साइबर ठगी की गई थी। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा दिनांक 31.07.2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23107250110392 पंजीकृत कराई गई थी।

शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम, थाना बरदह द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ठगी की गई धनराशि में से ₹48,955 को अभियुक्त के बैंक खाते में होल्ड कराया गया। इसके पश्चात माननीय न्यायालय से प्राप्त फंड रिलीज आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त ₹48,955 की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता बरतते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह, आरक्षी विवेक गिरी एवं महिला आरक्षी मनीषा यादव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *