Fri. Sep 25th, 2026

Azamgarh News: 77वें गणतंत्र दिवस पर आजमगढ़ के तीन पुलिसकर्मी डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से सम्मानित

शेयर जरूर कीजिए.

जनपद आजमगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए तीन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – Silver) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस क्रम में श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जनपद आजमगढ़ को उनके शौर्यपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर डीजीपी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा।

इसी अवसर पर उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु आरक्षी विक्रम सिंह (पुलिस लाइन, आजमगढ़) तथा आरक्षी राहुल सिंह (साइबर सेल, जनपद आजमगढ़) को भी पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – Silver) प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जनपद आजमगढ़ पुलिस ने अपने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *