Sun. Sep 13th, 2026

Azamgarh News: युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही

शेयर जरूर कीजिए.

दिनांक 17.01.2026 को थाना जीयनपुर पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 137(2)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना थाना स्तर पर प्रचलित थी।

दिनांक 23.01.2026 को उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय द्वारा मय हमराह मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र स्व० गुड्डू राजभर, निवासी थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को रेलवे स्टेशन सिधारी, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी, बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र स्व० गुड्डू राजभर, निवासी थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता, कांस्टेबल हरिकिशन मौर्या तथा महिला कांस्टेबल अन्नू यादव शामिल रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *