आजमगढ़: कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर फर्जीवाड़ा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार

शेयर जरूर कीजिए.

थाना गम्भीरपुर पुलिस ने कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर फोर्जरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
22 नवंबर 2025 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 संदीप कुमार सिंह एवं का0 रत्नेश कुमार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। फरिहा तिराहे पर मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मदपुर भिटिया तिराहे पर दो संदिग्ध व्यक्ति किसी अपराध की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे। पीछे बैठा आरोपी खेतों की ओर भाग निकला, जबकि मोटरसाइकिल खड़ी कर भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम मो0 शमीम पुत्र नन्हे उर्फ इरशाद, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया, थाना गम्भीरपुर (उम्र 27 वर्ष) बताया। उसकी जामा तलाशी में 350 रुपये बरामद हुए।
मौके से मिली मोटरसाइकिल पर UP 65 CJ 43XX नम्बर प्लेट लगी थी, लेकिन चेसिस नंबर की जांच में वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन UP50 CJ 94XX पाया गया। यह मोटरसाइकिल मो0 बुनेल पुत्र कल्लू, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया के नाम पर पंजीकृत है।

अभियुक्त अपराध की योजना के तहत वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूम रहा था। उसे मौके से ही लगभग 11:15 बजे हिरासत में ले लिया गया।

फरार आरोपी:

  • कैश पुत्र नन्हे उर्फ इरशाद, निवासी मोहम्मदपुर भिटिया

मुकदमा दर्ज:
थाना गम्भीरपुर में मु0अ0सं0 336/2025, धारा 318(2), 336(2), 341(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी:

  • एक मोटरसाइकिल UP50 CJ 9463
  • एक फर्जी नम्बर प्लेट UP 65 CJ 4304

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उ0नि0 संजय कुमार सिंह
  • का0 संदीप कुमार सिंह
  • का0 रत्नेश कुमार

गम्भीरपुर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment