आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिशन शक्ति 5.0 के तहत किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है।

थाना तरवां क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को मात्र 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 21.11.2025 को एक महिला ने थाना तरवां पर रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग भांजी को
सूरज राजभर पुत्र मदन राजभर, निवासी ग्राम जमूखा, थाना मेहनाजपुर,
शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस घटना में उसका सहयोगी किशन राजभर भी शामिल पाया गया।

सूचना के आधार पर थाना तरवां में
मु0अ0सं0 317/2025, धारा 137(2)/87/61(2) BNS
के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी। लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने दिनांक 21.11.2025 को मेहनाजपुर–तरवां बॉर्डर स्थित नूरपुर–भंवरपुर नदी पुलिया से नाबालिग को सकुशल बरामद कर मुख्य अभियुक्त सूरज राजभर उर्फ रोशन राजभर (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • सूरज राजभर उर्फ रोशन राजभर, पुत्र मदन राजभर, निवासी ग्राम जमूखा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आज़मगढ़

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 317/2025, धारा 137(2), 87, 61(2) BNS, थाना तरवां

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार
  2. उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा
  3. का0 प्रवीण यादव
  4. म0का0 ममता पाण्डेय

आजमगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि नारी सुरक्षा व सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment