वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद आज़मगढ़ में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिए गए हैं। ये सभी व्यक्ति विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए थे, जिनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं और जिनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा एवं आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि ऐसे व्यक्तियों के पास शस्त्र रहना जनहित में उचित नहीं है।
निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची –
1️⃣ दीपक कुमार राय पुत्र शिवकुमार राय, निवासी भैंसकुर, थाना बरदह – पिस्टल
2️⃣ सत्यानंद सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह, निवासी खरगपुर, थाना महराजगंज – SBBL बंदूक
3️⃣ इनामुल हक पुत्र मोहम्मद मारूफ, निवासी ननरी, थाना सरायमीर – DBBL बंदूक
4️⃣ राजेश राय पुत्र रमाशंकर राय, निवासी गड़ौरा मझौरा, थाना जीयनपुर – SBBL बंदूक
5️⃣ पंकज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह, निवासी पठखौली नई बस्ती, थाना कोतवाली – रिवॉल्वर / पिस्टल
6️⃣ डॉ. अवधराज मिश्रा पुत्र स्व. रामकिशोर मिश्रा, निवासी देवगांव, थाना देवगांव – SBBL बंदूक
7️⃣ अमरजीत यादव पुत्र स्व. रामनिवास यादव, निवासी चेवता, थाना कप्तानगंज – SBBL बंदूक
8️⃣ श्यामा राम पुत्र डी.आर. यादव, निवासी जहानगंज, थाना जहानगंज – SBBL बंदूक
9️⃣ संतोष सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह, निवासी मसूरियापुर, थाना रौनापार – SBBL बंदूक
🔟 सूर्यभान यादव उर्फ बहाने पुत्र रामकुमार यादव, निवासी बैजावारी, थाना रौनापार – रिवॉल्वर (.32 बोर)
1️⃣1️⃣ लक्ष्मण यादव पुत्र मित्रराज यादव, निवासी खानपुर भगत पट्टी, थाना बिलरियागंज – SBBL बंदूक
1️⃣2️⃣ अबू सोफियान पुत्र मकबूल अहमद, निवासी बिलरियागंज, थाना बिलरियागंज – SBBL बंदूक
1️⃣3️⃣ फिरोज अहमद पुत्र कायम अली, निवासी पुरानूराम फूलपुर, थाना फूलपुर – राइफल (.315 बोर)