आजमगढ़ : कार्य सरकार में बाधा डालने व आमजन से अभद्र व्यवहार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़:आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार राय मय हमराह पुलिस बल छठ पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इस दौरान पुलिस लाइन गेट के पास एक व्यक्ति द्वारा आम राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वाद-विवाद किया जा रहा था, जिससे मौके पर अराजकता व भय का माहौल बन गया।

पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों को भद्दी गालियाँ देते हुए ईंट-पत्थर फेंकने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चौकी प्रभारी सिविल लाइन द्वारा स्वयं की जान जोखिम में डालकर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की, पटका-पटकी की तथा स्वयं को “उल्लू टीवी” का पत्रकार बताते हुए जान से मारने की धमकी दी।

अभियुक्त की हरकतों से कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके चलते थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 554/2025 धारा 115(2), 125, 121(1), 132, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त
राजीव तलवार पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह, निवासी राहुल नगर मडया, थाना कोतवाली नगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 38 वर्ष को दिनांक 26.10.2025 को समय 11:56 बजे पुलिस लाइन गेट, आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग:
मु.अ.सं. 554/2025 धारा – 115(2), 125, 121(1), 132, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1️⃣ मु.अ.सं. 554/2025 धारा 115(2),125,121(1),132,352,351(3) BNS थाना कोतवाली, आजमगढ़
2️⃣ मु.अ.सं. 203/2017 धारा 186/228/353 भा.दं.सं. थाना कोतवाली, आजमगढ़
3️⃣ मु.अ.सं. 397/2019 धारा 332,342,504,506 भा.दं.सं. व 67/67B आईटी एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
4️⃣ मु.अ.सं. 107/2021 धारा 143,147,323,307,504,506,427,332,333,353,186,188,153,269 भा.दं.सं. व 7 CLA एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
5️⃣ मु.अ.सं. 175/2024 धारा 153A,384,504 भा.दं.सं. थाना कोतवाली, आजमगढ़
6️⃣ मु.अ.सं. 278/2024 धारा 384,501,504 भा.दं.सं. थाना कोतवाली, आजमगढ़
7️⃣ मु.अ.सं. 518/2024 धारा 132,267,296,352,356(2) BNS व 12 न्यायालय अवमान अधि. थाना कोतवाली, आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ उ0नि0 हरिकेश राय, चौकी प्रभारी सिविल लाइन
2️⃣ हे0का0 सुदर्शन यादव
3️⃣ का0 अभयराज पासवान
थाना – कोतवाली, जनपद – आजमगढ़

Leave a Comment