Sun. Sep 13th, 2026

जानलेवा हमला करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रौनापार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।


दिनांक 25.10.2025 को वादी रामशकल पटेल पुत्र रामप्यारे निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), थाना रौनापार ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विवादित जमीन में हैंडपम्प लगाने से मना करने पर विपक्षीगण — रामअचल पुत्र रामप्यारे आदि 06 नफर ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार (फरसा), लाठी-डंडा एवं मुक्कों से वादी व उनके परिजनों पर हमला कर दिया।
हमले में वादी, उनके पिता रामप्यारेअमरजीत पुत्र भोलानाथ घायल हो गए। धारदार हथियार से सिर में गंभीर चोटें आईं।

इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 401/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 26.10.2025, समय 12:05 बजे, व0उ0नि0 रामानुज शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृष्णमुरारी पुत्र खखनु रामानन्द निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), उम्र लगभग 40 वर्ष को खरैलिया तिराही बाढ़ राहत की मंड़ई से गिरफ्तार किया गया।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *