Azamgarh News :दत्तात्रेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निजामाबाद में साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ द्वारा साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

शेयर जरूर कीजिए.

Azamgarh Newsनेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत आज थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ द्वारा दत्तात्रेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निजामाबादमें साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करना था। 
कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवालके नेतृत्व में संपन्न हुआ।  

इस दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे—फर्जी पुलिस/सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी, फर्जी ऐप डाउनलोड से पैसे की चोरी, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया ठगी, म्यूल अकाउंट, बैंकिंग फ्रॉड, QR कोड स्कैम, OLX ठगी, ऑनलाइन लोन, हनी ट्रैपिंग, निवेश धोखाधड़ी, गेमिंग ऐप ठगी, सेक्सटॉर्शन और मेट्रीमोनियल वेबसाइट फ्रॉड—से बचाव की जानकारी दी गई।  

सेक्सटॉर्शन मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं, और वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हैं।  
सावधानियाँ: 
- अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।  
- अजनबी नंबर की वीडियो कॉल न उठाएं और कैमरा पर कवर रखें।  
- किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।  

कार्यक्रम में भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी गई।  

उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी:
- म0नि0 विभा पाण्डेय  
- उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी  
- का0 महिपाल यादव  
- म0का0 प्रियंका गौड़  
- म0का0 संज्ञा देवी  
(थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़)  

Leave a Comment