Thu. Oct 1st, 2026

आजमगढ़:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत कक्षा 8 की छात्रा अनुप्रिया गौंड बनीं “एक दिन की जिलाधिकारी”

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का सशक्त संदेश देते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विकास खंड पल्हनी (जाफरपुर) की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा अनुप्रिया गौंड को “एक दिन की जिलाधिकारी” बनाया गया।

“एक दिन की जिलाधिकारी” की भूमिका में अनुप्रिया गौंड ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वास्तविक जिलाधिकारी महोदय ने अनुप्रिया गौंड को डायरी और पेन भेंट करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान छात्राओं को सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं, इसलिए उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। नारी सशक्त होगी तो प्रदेश भी समृद्ध होगा।

कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *