Sun. Sep 13th, 2026

थाना बिलरियागंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में वांछित 25,000/रूपये का इनामिया अभियुक्त घायल/गिरफ्तार-

शेयर जरूर कीजिए.

थाना बिलरियागंज पुलिस टीम ने जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों पर वांछित अभियुक्त आदिल पुत्र निजामुद्दीन उर्फ भरतूल (23 वर्ष) निवासी नत्थुपुर थाना जीयनपुर को घायल/गिरफ्तार किया। आरोपी पर पशु चोरी, अवैध हथियार रखने, चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, गौतस्करी, गैंगेस्टर एक्ट समेत कुल 30 मुकदमें दर्ज हैं।

घटना दिनांक 02.10.2025 को ग्राम जगजीवनपुर तिराहे के पास हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को घेरा। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।

घटना स्थल से आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 02 खोखा कारतूस (.315 बोर), एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तारी के आधार पर उसके खिलाफ थाना स्थानीय में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री सुनील कुमार दूबे समेत सभी हमराह अधिकारी शामिल थे। वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच जारी है, जिससे आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *