Thu. Sep 24th, 2026

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान: जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी

शेयर जरूर कीजिए.


उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर आज थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम हाफिजपुर गल्ला अंतर्गत श्री केशव ब्रह्म इंटर कॉलेज, गढ़ कौशिक में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों –
1090 (वूमेन पावर लाइन)
112 (आपातकालीन सेवा)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
आदि की जानकारी दी गई और विषम परिस्थितियों में इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के बाद छात्राओं एवं पुलिस टीम ने ग्राम गढ़ कौशिक में एक जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें स्थानीय निवासियों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि वे आत्मरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *