Wed. Sep 16th, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में ई-ऑफिस एवं आईजीआरएस का दिया गया प्रशिक्षण

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 25 अगस्त – जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार के निर्देशन में सोमवार को हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में ई-ऑफिस एवं आईजीआरएस (जन सुनवाई पोर्टल) के संचालन संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं उनके पटल सहायक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों और पटल सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार फिजिकल फाइल पर कार्य किया जाता है, वही सुविधा अब ई-ऑफिस के माध्यम से उपलब्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपनी पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के जरिए ही करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि ई-ऑफिस पर सारा डाटा हमेशा सुरक्षित रहता है और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय पुराने डाटा को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी कार्यालयों के 100% कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से ही संचालित होंगे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और उनके पटल सहायक पूरे मनोयोग से ई-ऑफिस और आईजीआरएस का प्रशिक्षण प्राप्त करें। अगर किसी को संचालन में कोई समस्या आती है, तो वे नामित नोडल अधिकारी/जिला आबकारी अधिकारी या डीईओ एनआईसी से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ई-ऑफिस पर डाटा तैयार करने के बाद उसे ध्यानपूर्वक पढ़कर ही फॉरवर्ड करें

जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के बारे में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्पेशल क्लोजर की प्रक्रिया पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि किस स्थिति में और कैसे स्पेशल क्लोजर किया जाना चाहिए, इसे समझना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/जिला आबकारी अधिकारी ने ई-ऑफिस के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जबकि ईडीएम शरद यादव ने आईजीआरएस के संचालन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। वहीं, एनआईसी के नेटवर्क इंजीनियर पुरुषोत्तम साहू ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से ई-ऑफिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और एक फाइल को संचालित करके भी दिखाया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री गम्भीर सिंह, परियोजना निदेशक समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं उनके पटल सहायक मौजूद रहे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *