Fri. Sep 25th, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 26 अगस्त 2025 – उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अभियान के दौरान महिला हिंसा और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई:

  • वीमेन पावर लाइन – 1090
  • पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
  • सीएम हेल्पलाइन नंबर – 1076
  • चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098
  • वन स्टॉप सेंटर – 181
  • साइबर हेल्पलाइन – 1930
  • स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
  • एम्बुलेंस सेवा – 108
  • जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क

इस अवसर पर पुलिस की पाठशालाएं व चौपालें भी लगाई गईं, जिनमें छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और शिकायत निवारण के उपायों की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी गरिमा को सशक्त बनाना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *