आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अतरौलिया पुलिस ने मकान बंटवारे को लेकर मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
21 अगस्त 2025 को वादी प्रवीण कुमार पाण्डेय, निवासी अचलीपुर, थाना अतरौलिया, ने थाने पर तहरीर दी थी कि उसके सगे भाई प्रवण कुमार पाण्डेय उर्फ मनीष ने पारिवारिक मकान बंटवारे के विवाद में उनकी मां विजयकान्ति देवी पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन और सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया में मुकदमा संख्या 0268/25 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र व पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2025 की सुबह मुखबिर की सूचना पर सौ शैय्या अस्पताल तिराहा के पास से आरोपी प्रवण कुमार पाण्डेय को करीब सुबह 8 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: प्रवण कुमार पाण्डेय उर्फ मनीष
- पिता का नाम: स्व. गोपाल पाण्डेय
- निवासी: अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
- उम्र: 35 वर्ष
- आपराधिक इतिहास:
- मुकदमा संख्या 0095/23, धारा 323/504/506 IPC व SC/ST Act थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
- घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र
- व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह
- उ0नि0 विनय यादव
- हे0का0 मनोज कुमार
- का0 शिवम सिंह
- का0 शिवानन्द चौधरी
- का0 शिवकुमार चौधरी
