आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन में नए पदाधिकारी निर्वाचित

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 13 अगस्त। आजमगढ़ जिले के सिविल लाइन स्थित नेहरू हाल में आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पदाधिकारी के अस्वस्थ होने के कारण नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

Join Us

चुनाव में शाहिद अहमद को एसोसिएशन का अध्यक्ष, अमित कुमार मिश्रा को महामंत्री और महेंद्र यादव को पुनः उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
अध्यक्ष पद के लिए अहमर भाई ने शाहिद अहमद का नाम प्रस्तावित किया, जबकि महामंत्री पद के लिए रमाकांत सिंह ने अमित कुमार मिश्रा का नाम रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

साथ ही, पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद और पूर्व महामंत्री रमाकांत सिंह को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा पूर्व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद अहमद और महामंत्री अमित कुमार मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। सरकार की अच्छी नीतियों का समर्थन करेंगे और गलत नीतियों के खिलाफ अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।”

दोनों पदाधिकारियों ने ईंट भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का भरोसा दिया।
संरक्षकों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस चुनावी बैठक में राजकुमार मौर्य, अहमर भाई, इम्तियाज अहमद, टीपू सिंह, रिशु सिंह, राणा सिंह, कृष्ण कुमार राय, कन्हैया सिंह, मोहम्मद तालिब, रमेश सिंह, रणधीर सिंह, हरिओम यादव, सीताराम यादव, राम सिंह यादव, टेकई यादव, बेचू मौर्य, साकेत राय, ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद सलीम, राजाराम यादव, शिवप्रसाद गुप्त, चंद्रकेश यादव सहित जिले की सभी तहसीलों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment