Sun. Sep 13th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा नगर में निःशुल्क तिरंगा वितरण

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ — जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत, दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट की टीम ने कोलघाट, बाज, हरबंशपुर, बलरामपुर सहित नगर के अन्य प्रमुख इलाकों में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया। तिरंगा पाकर नागरिकों के चेहरों पर गर्व और उत्साह झलकता दिखाई दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा,

Join Us

“15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर सभी नागरिक अपनी-अपनी छतों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और इस दिन के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत कराएं। इससे बच्चों में देशभक्ति की नई शक्ति और विचारधारा का संचार होगा तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना प्रबल होगी।”

पूरे कार्यक्रम में ट्रस्ट की सक्रिय महिला सदस्याओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिमा द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अनीता सिंह, पूजा, एकता, कुसुम, प्रीति, बिना, अभिमन्यु सहित अनेक सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने इस पहल को और सशक्त बनाया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *