Wed. Sep 16th, 2026

आजमगढ़:हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आर.के. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज आर.के. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत आर.के. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर से हुई, जो समता विद्यालय, सठियांव रेलवे स्टेशन, जहानागंज मोड़ होते हुए पुनः सठियांव चौराहा, सठियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए संस्थान परिसर में संपन्न हुई।

इस यात्रा में आर.के. फार्मेसी, आर.के. नर्सिंग एंड फार्मेसी तथा आर.के. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।

Join Us

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन, समस्त स्टाफ एवं पुलिस प्रशासन की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम प्रकाश यादव, प्राचार्य डॉ. केदार नाथ यादव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रभात द्विवेदी डॉ अभिषेक यादव डॉ भावना यादव प्रिंसेस पटेल, डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. सौरभ, डॉ. अवधेश कुमार सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *