Sun. Sep 13th, 2026

सिधारी में S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

शेयर जरूर कीजिए.

आज़मगढ़। सिधारी स्थित S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण-सुदामा, राधा रानी और गोपियों के रूप में सजकर विभिन्न गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने श्री कृष्ण और राधा रानी का तिलक कर, पुष्प अर्पित कर और आरती उतारकर की। बच्चों के उत्साह को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की और कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए तत्पर है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *