Wed. Sep 16th, 2026

आजमगढ़: अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने 26 दिसंबर 2024 को थाना सिधारी में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी पुत्री, जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती है, 24 दिसंबर 2024 की सुबह नानी के घर रैदोपुर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि कांशीराम आवास, रैदोपुर निवासी विशाल यादव (21) पुत्र स्व. शंकर यादव उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 674/24, धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

शनिवार (09 अगस्त 2025) को चौकी प्रभारी सिविल लाइन उ.नि. हरिकेश राय, कांस्टेबल कृष्णा भारती और महिला कांस्टेबल रंजना की टीम ने आरोपी विशाल यादव को थाना परिसर से समय 13:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार टीम

  • उ.नि. हरिकेश राय (चौकी प्रभारी, सिविल लाइन)
  • कां. कृष्णा भारती
  • म. कां. रंजना
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *