Sun. Sep 13th, 2026

आजमगढ़ में दिनदहाड़े चोरी: कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद, जेवर और मोबाइल पार, CCTV में कैद हुई वारदात

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। रसूलपुर उर्फ पासीपुर निवासी विंध्याचल सिंह की डिज़ायर कार (UP 50 AZ 8100) को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने ₹40,000 नकद, जेवरात, मोबाइल फोन, लॉकर की चाभी और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात अस्पताल के सामने लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विंध्याचल सिंह अपनी पत्नी सुधा सिंह के साथ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सिंह के अस्पताल में उपचार हेतु आए थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के बाहर खड़ी की और 11:30 से 12:00 बजे के बीच पास के एक एटीएम के समीप स्थित अपने रिश्तेदार इंद्र कुमार सिंह से मिलने चले गए।

इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनकी कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया और सीट पर रखा पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में ₹40,000 नकद, एक मोबाइल फोन, बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर की चाभी, पायल और झुमके (जिनकी अनुमानित कीमत ₹80,000 से ₹1,00,000 के बीच है) सहित अन्य जरूरी कागजात थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने सिधारी थाने में लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े इस प्रकार की वारदात से दहशत का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *