Sun. Sep 13th, 2026

सदर अस्पताल आज़मगढ़ में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

शेयर जरूर कीजिए.


सदर अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और साइकिल स्टैंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ छात्र संगठनों और समाजसेवियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

धरने का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह और समाजसेवी रजनीश राय ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अस्पताल में इलाज की मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से साइकिल स्टैंड पर अवैध वसूली को लेकर नाराजगी जताई गई।

Join Us

धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार और एसआईसी डॉ. ओम प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। साथ ही, साइकिल स्टैंड पर अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

छात्र संगठनों और समाजसेवियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा और इसके लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार होगा।

इस अवसर पर अश्वनी मिश्रा (जिला मंत्री, युवा मोर्चा), विनीत सिंह रिशु (क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य), विवेक पांडे (समाजसेवी), विवेक सिंह (जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), शिवम राय (छात्र संघ अध्यक्ष), शौर्य सिंह कौशिक (जिला मंत्री, युवा मोर्चा), विवेक चौबे (मंडल मंत्री, भाजपा), सत्य दुबे (मंडल मंत्री), प्रशांत राय रिंकू, अनूप राय, शशांक सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सफीक सिद्दीकी (जिला उपाध्यक्ष), मनीष राय अनु, अनुराग राय अनु और महावीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को धरनारत लोग पुनः अस्पताल परिसर में जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शनकारी एसआईसी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को भी प्रदर्शन हुआ था, लेकिन एसआईसी मौके पर नहीं पहुंचे थे। शनिवार को जब प्रदर्शन फिर से शुरू हुआ तो काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के बाद एसआईसी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद फिलहाल धरना स्थगित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *