Sun. Sep 27th, 2026

आरक्षण दिवस पर संविधान स्तंभ कार्यक्रम आयोजित, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अफजाल अंसारी

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ में आरक्षण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन नेहरू हाल, कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए हुई।

गौरतलब है कि 26 जुलाई 1902 को महाराज छत्रपति शाहूजी ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों को 50% आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार संविधान में संशोधन कर बाबा साहब अंबेडकर द्वारा प्रदत्त आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा जैसे मौलिक अधिकारों को खत्म कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर करने की कोशिश कर रही है और देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा, समाजवादी पार्टी के पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले से डरकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां कर चुनाव जीतना चाहती है।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब योगी सरकार को हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन में धर्म और जाति के नाम पर शोषण बढ़ा है और थानों, तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने की और संचालन वरिष्ठ नेता हरी प्रसाद दुबे ने किया।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, डॉ. संग्राम यादव, डॉ. एच.एन. पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार गुड्डू, डॉ. रामदुलार राजभर, श्याम बहादुर सिंह यादव, अब्दुल्ला जयराम पटेल, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, दुर्गेश यादव, संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद, जी.एस. प्रियदर्शी, राम बुझारत यादव, देवनाथ साहू, दुर्ग विजय राम, आषुतोष चौधरी, दीपचंद विशारद, डॉ. हरिराम सिंह यादव, डॉ. धनराज यादव, अशोक यादव भोला, वसीमुद्दीन अहमद, सोभनाथ यादव, राज नारायन यादव, हरिश्चंद्र यादव, लल्लन चौहान, शकील अहमद, गौरव यादव रिंकू, बबीता चौहान, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, कुणाल मौर्य, संदीप रजत सेठ, आशीष यादव और शशि कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में सपा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *