Sun. Sep 27th, 2026

कारगिल विजय दिवस पर ‘माई भारत’ और ‘सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन’ ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, बच्चों ने दी सलामी

शेयर जरूर कीजिए.


कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ‘माई भारत’ और ‘सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें मासूम बच्चों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साथ मिलकर यह दिवस मनाया और देशभक्ति की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए मोमेंटो वीर सैनिकों और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेंट किए। साथ ही वीरों को सलामी देकर देश के लिए उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दोष निवारण अधिकारी सुबोध सिंह, रिटायर्ड कैप्टन मनबोध सिंह (थल सेना) तथा सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सुरेश यादव सहित कई रिटायर्ड सैनिक शामिल हुए। सभी वीरों का माई भारत और सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की तरफ से समाजसेविका साक्षी पांडे ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस अवसर पर सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों और युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने समाजसेवी संगठनों और सरकार का आभार प्रकट किया और देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में साक्षी पांडे, हर्ष जयसवाल, सेशन आलोक सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में बच्चों की भागीदारी और सैनिकों का सम्मान भावुक कर देने वाला दृश्य रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह को देश के प्रति गर्व और कर्तव्य बोध से भर दिया।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *