Fri. Oct 2nd, 2026

आजमगढ़:जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 03 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, – जनपद आजमगढ़ की जहानागंज पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बजहा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 03 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:

दिनांक 16 जुलाई 2025 को देर रात लगभग 10:10 बजे, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बजहा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सठियाँव की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर उनके पास पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में 3.9 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. राकेश भारती, पुत्र स्व. श्यामू उर्फ शामू, निवासी कस्बा सराय, थाना मुबारकपुर, उम्र 35 वर्ष
  2. धर्मेन्द्र कुमार, पुत्र बिन्दू, निवासी नूरपुर बुतात रोडवेज, थाना मुबारकपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना जहानागंज में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा संख्या 238/25 दर्ज किया है।

आपराधिक इतिहास भी आया सामने:

गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं:

  • राकेश भारती पर वर्ष 2008 में 302 IPC (हत्या) का मामला दर्ज है।
  • धर्मेन्द्र कुमार पर वर्ष 2023 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

बरामदगी:

  • 3 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तारी टीम:

  1. उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह
  2. उ0नि0 अभिषेक सिंह
  3. उ0नि0 राहुल कुमार
  4. का0 सुधीर कुमार गोस्वामी
  5. का0 शिवम चौधरी
  6. का0 श्रीप्रकाश
  7. का0 आशुतोष चौबे
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *