थाना मेहनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के गेट से दोपहर करीब 1:40 बजे की गई।
दिनांक 12 जून 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे ग्राम कटाँत चक कटाँत, थाना मेहनगर निवासी सोनू कुमार द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, भैंस को मारने-पीटने को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
इस मारपीट में सोनू कुमार के साथ उनकी भतीजी अमिशा, भाभी ममता, माँ धर्मा देवी व बहन मीनू को गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए PGI अस्पताल चक्रपानपुर ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान धर्मा देवी की मृत्यु हो गई।
इस संबंध में थाना मेहनगर पर मुकदमा संख्या 300/2025, धारा 3(5)/105/115(2)/352/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण:
उप निरीक्षक आदिल खाँ, कांस्टेबल अतुल शुक्ला और कांस्टेबल आदित्य पाण्डेय की टीम द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र मोतीलाल को आजमगढ़ जिला अस्पताल के गेट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: सुमित पुत्र मोतीलाल
- निवासी: ग्राम कटात चक कटात, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 आदिल खाँ, थाना मेहनगर
- का0 अतुल शुक्ला, थाना मेहनगर
- का0 आदित्य पाण्डेय, थाना मेहनगर
पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। थाना मेहनगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में जुटी है।



- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई