ऑल इंडिया चिल्ड्रन केयर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी आजमगढ़ द्वारा संचालित संस्थानों के संस्थापक प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी का कुशल क्षेम जानने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल के पिछड़े जनपद आजमगढ़ में 48 वर्ष पूर्व शिक्षा की जो बुनियाद प्रो. त्रिपाठी ने रखी थी, आज वह गौरवमयी उपलब्धि में बदल चुकी है।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ आकर ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को देखना और उनके आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज चिल्ड्रन कॉलेज, डेंटल कॉलेज, फार्मेसी, नर्सिंग, आयुर्वेदिक मेडिकल, लॉ कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित अनेक संस्थाएं यहां शिक्षा का मजबूत आधार बना चुकी हैं।
दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि 48 साल पहले किराए के मकान में शुरू हुए एक स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा आज जिले के शिक्षा जगत का कीर्ति स्तंभ बन चुकी है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थाएं न केवल आजमगढ़, बल्कि पूरे पूर्वांचल की पहचान बन गई हैं।
पूर्व मुख्य सचिव ने इस मौके पर प्रो. बजरंग त्रिपाठी को पद्मश्री सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य जी द्वारा रचित रामायण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सोसाइटी के प्रबंधकीय सदस्यों व शिक्षकों ने भी श्री मिश्र का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
शाम को दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण कर उनकी व्यवस्था व सुविधाओं का जायज़ा लिया। इसके बाद इटौरा चंडेश्वर स्थित प्रसिद्ध सर्वदेव मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख-शांति और शिक्षा विकास की कामना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का भविष्य उज्ज्वल होता है। आजमगढ़ जैसे इलाके में ऐसी शिक्षण संस्थाएं स्थापित होना बड़ी बात है। यहां के पढ़े-लिखे युवा देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर जीएसटी एडिशनल डायरेक्टर दिनेश मिश्र, सोसाइटी चेयरमैन डॉ. कृष्णामोहन त्रिपाठी, एडवोकेट रविंद्र नाथ त्रिपाठी, उप प्रबंधक वेदांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, जिला पंचायत अभियंता राकेश राय, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र श्रीवास्तव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।



- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार