आजमगढ़, 03 जून 2025 — थाना कप्तानगंज पुलिस ने एक अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है।
घटना दिनांक 21 अप्रैल 2025 की है, जब शाम करीब 4 बजे वादीनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विकास शर्मा द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा। इस संबंध में वादीनी द्वारा 23 अप्रैल को थाना कप्तानगंज में लिखित तहरीर दी गई, जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/25 धारा 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमन तिवारी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को पहले ही बरामद कर लिया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 03 जून 2025 को प्रातः 09:00 बजे उपनिरीक्षक अमन तिवारी मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए काशी करवट मोड़ से अभियुक्त विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 100/25 धारा 87/137(2) BNS, थाना कप्तानगंज में अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। थाना कप्तानगंज पुलिस की तत्परता की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।


- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद