थाना मेंहनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक पीड़ित को 45,770 रुपये की रकम सफलतापूर्वक वापस दिलाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलेश पुत्र दुर्गविजय सरोज, निवासी वार्ड 06 आजाद नगर थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ का मोबाइल फोन दिनांक 17.10.2024 को गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद अमलेश के बैंक खाते से कुल 58,519 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
इस संबंध में पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका Acknowledgement Number 23110240xxxxxx है। शिकायत मिलते ही साइबर सेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और कुल 58,519 रुपये में से 48,969 रुपये को फ्रॉडस्टर के खाते समेत अन्य संबंधित खातों में फ्रीज करा दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम मेंहनगर के SIUT तुषार त्रिपाठी, कांस्टेबल श्याम चन्द्र यादव एवं महिला कांस्टेबल रेखा चौधरी ने फ्रीज हुई राशि में से नियमानुसार 45,770 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई। पीड़ित अमलेश द्वारा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया गया।
थाना मेंहनगर की इस टीम की तत्परता और समर्पण से यह कार्य संभव हो पाया, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।



- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता