Sun. Sep 13th, 2026

आजमगढ़:रौनापार पुलिस को बड़ी सफलता, रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर और गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के गैंग का सदस्य गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़: थाना रौनापार पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के गिरोह संख्या IR-23 के सक्रिय सदस्य सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।

मामले का विवरण:

वादी संतोष सिंह पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह निवासी मसुरियापुर, थाना रौनापार ने 21 मई 2025 को थाने में तहरीर दी थी कि सुनील सिंह पुत्र स्व. तीर्थराज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी ताहिरपुर (बघावर), थाना रौनापार द्वारा उनसे रंगदारी मांगी जा रही है और जान से मारने की धमकी दी गई है। इस आधार पर थाना रौनापार में मु.अ.सं. 182/25 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी विवरण:

22 मई 2025 को उपनिरीक्षक सुमित सिंह मय हमराह टीम के साथ दबिश देकर आरोपी सुनील सिंह को उसके घर से दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह रौनापार थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

अपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। अब तक उस पर निम्नलिखित केस दर्ज हो चुके हैं:

क्र.सं.मु.अ.सं.धाराथानाजनपद
1298/2002147/148/149/307/353/332/336/342 भादविजीयनपुरआजमगढ़
266/20113/25 आर्म्स एक्टजीयनपुरआजमगढ़
367/20118/20 एनडीपीएस एक्टजीयनपुरआजमगढ़
4155/23420/467/468/471/504/506/120B भादविकोतवालीआजमगढ़
5675/20073/4 गुंडा अधिनियमरौनापारआजमगढ़
6182/25308(5) बीएनएसरौनापारआजमगढ़
Join Us

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक सुमित सिंह, थाना रौनापार
  • कांस्टेबल नित्यानन्द सिंह
  • कांस्टेबल उमेश सिंह

गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई:
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैंग IR-23 की अन्य आपराधिक गतिविधियों में आरोपी की भूमिका क्या रही है।

रौनापार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *