गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। इस दौरान एसओ को भी गोली लगी, लेकिन वह बुलेट-प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए।
यह मुठभेड़ उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे निवासी कादीपुर, करनैलगंज के रूप में हुई है। उस पर हत्या, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 48 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
एसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को उमरी के डिक्सिर गांव में हुई हत्या की वारदात में सोनू की तलाश चल रही थी। सोमवार की रात पुलिस को उसके सोनौली गांव के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही सोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एसओ को एक गोली लगी, जो उनकी बुलेट-प्रूफ जैकेट में फंसी और वह सुरक्षित बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू को भी गोली लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार