Fri. Sep 25th, 2026

थाना गंभीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता — ₹15,000-₹15,000 की इनामी दो वांछित महिला अभियुक्ताएं गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़ — थाना गंभीरपुर क्षेत्र में वर्ष 2022 में घटित एक हत्या के मामले में वांछित चल रहीं ₹15,000-₹15,000 की इनामी दो महिला अभियुक्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

दिनांक 15.10.2022 को ग्राम मुहम्मदपुर थाना गंभीरपुर में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में वादी अकील अहमद के भाई खुर्शीद अहमद पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था। हमले में घायल हुए खुर्शीद अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 359/2022 धारा 147, 148, 149, 302, 336, 427 भादवि व 07 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

  1. सहीदा बानो पत्नी नेयाज अहमद
  2. तरन्नुम पुत्री नेयाज अहमद
    (दोनों निवासी ग्राम मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़)

दोनों अभियुक्ताएं घटना के बाद से लगातार फरार थीं। इनके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू (19.11.2022), 82 CRPC (23.12.2022), और 83 CRPC के अंतर्गत कुर्की (19.02.2023) की कार्रवाई की गई थी। इनके खिलाफ थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 30/2023 धारा 174ए भादवि का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था।

एसपी सिटी व सीओ सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गंभीरपुर तथा एसओजी/स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सूचना मिली कि इनामी अभियुक्ताएं ग्राम मंगरावां के पास विषहम मोड़ पर किसी साधन का इंतजार कर रही हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिनांक 18.05.2025 को सुबह 07:30 बजे दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

  1. थानाध्यक्ष बसंतलाल
  2. श्री संजय सिंह (स्वाट टीम द्वितीय)
  3. श्री अतुल मिश्रा (सर्विलांस प्रभारी)
  4. उ0नि0 शाबान खान (स्वाट टीम)
  5. हे0का0 सतेन्द्र यादव (स्वाट टीम)
  6. का0 मुकेश यादव (स्वाट टीम)
  7. हे0का0 संजय सिंह (सर्विलांस)
  8. ओपी दिनेश यादव (सर्विलांस)
  9. का0 विनोद वर्मा
  10. का0 अखिलेश चौधरी
  11. म0का0 श्रुति पाठक
  12. म0का0 शीला यादव
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *