Wed. Sep 16th, 2026

AzamgarhNews:थाना रौनापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: न्यायालय से जारी वारंट पर 5 वारंटी गिरफ्तार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (0.36574075, 0.6041667);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
शेयर जरूर कीजिए.

AzamgarhNews: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना रौनापार पुलिस ने आज कुल 5 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) तथा वसूली वारंट जारी किए गए थे।

गिरफ्तारी का क्रम और विवरण इस प्रकार है:

  1. मुकदमा संख्या 10592/24 धारा 323, 427 भादवि में मा0 न्यायालय सिविल जज (सीडी) फास्ट ट्रैक कोर्ट, आजमगढ़ द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त जयचन्द विश्वकर्मा (38 वर्ष) एवं ज्ञानचन्द्र विश्वकर्मा (45 वर्ष), दोनों निवासी बेलकुण्डा/सेठाकोली, थाना रौनापार, को सुबह 08:10 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
  2. मुकदमा संख्या 2149/24 धारा 2, 3, 5 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत मा0 न्यायालय सिविल जज (सीडी) एफटीसी, आजमगढ़ द्वारा जारी वारंट पर रामसमुझ (50 वर्ष) एवं दीपू (65 वर्ष), दोनों निवासी तुरकौली, थाना रौनापार को 08:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
  3. मुकदमा संख्या 303/2022 (धारा 128 सीआरपीसी, वसूली वारंट) कलावती बनाम सन्देश में अभियुक्त सन्देश यादव (45 वर्ष), निवासी गांगेपुर बलुआ, थाना रौनापार को 08:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी अभियान में सम्मिलित पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक उमाशंकर, थाना रौनापार, मय हमराह फोर्स
  • महिला उप निरीक्षक पूनम विश्वकर्मा, थाना रौनापार, मय हमराह फोर्स

पुलिस टीम द्वारा सभी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और न्यायालय के आदेशों के पालन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *