आजमगढ़, 11 मई 2025: जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अवैध असलहे व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पवन यादव अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान सुबह लगभग 6:30 बजे नदवा सराय जाने वाली सड़क पर भटौली पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसे रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान आलोक कुमार पुत्र स्वर्गीय हरिन्द्र, निवासी ग्राम ताजपुर, थाना बेलौली रामपुर, जनपद मऊ (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जीयनपुर थाने पर मु0अ0सं0 168/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी:
- एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
- एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।




- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार