Azamgarh News:साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली क्षेत्र के निवासी नीलाम्बुज गुप्ता के साथ हुई साइबर ठगी में ₹23,584 की रकम वापस कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नीलाम्बुज गुप्ता, पुत्र शिव गौरी शंकर गुप्ता, निवासी कोलबाजबहादुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, के साथ ₹53,673 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में उन्होंने NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108240101529 दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा ₹36,584 की राशि होल्ड कराई गई।
पुलिस की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 05.09.2024 को थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 490/24 धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय से कोर्ट ऑर्डर प्राप्त कर ₹23,584 की राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
इस सराहनीय कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
- महिला आरक्षी उमा वर्मा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़




- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई