Fri. Sep 25th, 2026

AZAMGARH NEWS: विदेश से लौटे युवक ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

शेयर जरूर कीजिए.

AZAMGARH NEWS जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपुर कमालपुर बाजार में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अबू धाबी से दो साल की मेहनत-मजदूरी के बाद 15 दिन पूर्व अपने घर लौटे 24 वर्षीय युवक अनिल ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अनिल, निवासी फरीदपुर और शैलेंद्र का पुत्र, रविवार दोपहर करीब 2 बजे कमरे में फंदे से लटका पाया गया। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां मंजू देवी जब किसी कार्य से लौटकर घर पहुंचीं तो बेटे को लटका देख चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Join Us

जीयनपुर कोतवाली के सब-इंस्पेक्टर विश्वजीत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मां मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु मानकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अनिल दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभा रहा था। गांववालों के अनुसार वह मेहनती और जिम्मेदार युवक था। उसकी आत्महत्या से गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *