आजमगढ़, 10 मई 2025 – थाना जहानागंज पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय जहानागंज से चोरी गए अनाज और बर्तनों के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी के पैसों का हिस्सा व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
दिनांक 07 मार्च 2025 को ग्राम बोहना निवासी अखिलेश कुमार चौबे पुत्र श्री राम सुमेर चौबे ने थाना जहानागंज में तहरीर दी थी कि 02 मार्च 2025 को अज्ञात चोरों ने प्रा.वि. जहानागंज शिक्षा क्षेत्र जहानागंज के कमरे का ताला तोड़कर वहां से 04 बोरी चावल, 02 बोरी गेहूं, कुछ थालियां व बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना जहानागंज में मु.अ.सं. 85/25 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था.
दिनांक 09 मई 2025 को उप निरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी व उनकी टीम ने संबंधित अभियुक्त उमेश उर्फ प्रधान पुत्र राम सरीख निवासी ग्राम तुलसीपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 35 वर्ष) को कोल्हूखोर रोड पर स्टेट बैंक के आगे बरम बाबा मंदिर के पास से सुबह 4:00 बजे गिरफ्तार किया।
- चोरी में बचे हुए ₹700 नगद
- 1 अवैध चाकू
- मु.अ.सं. 85/25 – धारा 305, 331(4) BNS, थाना जहानागंज
- मु.अ.सं. 156/2025 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज
- मु.अ.सं. 367/22 – धारा 60 EX. ACT. थाना जहानागंज
- मु.अ.सं. 163/2023 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
- मु.अ.सं. 80/2015 – धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट
- उ.नि. उमाकान्त त्रिपाठी
- उ.नि. लाल बहादुर मौर्य
- उ.नि. शिवम त्यागी
- हे.का. दिलीप यादव
- का. सोनू प्रताप गौड़
- का. अनूप कुमार
थाना जहानागंज पुलिस की तत्परता व सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का वातावरण बना है।




- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार