थाना मुबारकपुर क्षेत्र के छह साइबर ठगी पीड़ितों के खातों में कुल ₹2,33,980/- की धनराशि वापस कराई गई है। यह कार्रवाई थाना मुबारकपुर की साइबर डेस्क द्वारा एनसीआरपी पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में आवेदकों के खातों से ठगी की गई रकम को प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार के निर्देशन में साइबर डेस्क पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम एवं महिला आरक्षी दीक्षा मिश्रा ने तकनीकी कार्यवाही कर वापस कराया।
राशि वापसी का विवरण इस प्रकार है:
- शिवम सोनकर (निवासी पुरा सोफी) – ₹15,520/-
- मोहम्मद दीन (निवासी ग्राम नेवादा) – ₹52,467/-
- इकरार हुसैन (निवासी शाह मोहम्मदपुर) – ₹9,850/-
- आसिफ कमाल (निवासी ग्राम इस्लामपुरा) – ₹16,143/-
- एहसान अहमद (निवासी पुरा सोफी) – ₹80,000/-
- शमशेर अली (निवासी पुरानी बस्ती) – ₹60,000/-
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक आशुतोष मौर्य, कंप्यूटर ऑपरेटर मेहताब आलम और महिला आरक्षी दीक्षा मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। थाना मुबारकपुर पुलिस की यह तत्परता साइबर अपराधों के प्रति आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाने और भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद